हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग प्रतिनिधि शहर के नव निर्वाचित मेयर अरविंद राणा का विजय जुलूस के दौरान दिगंबर जैन पंचायत द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत के पूर्व महामंत्री पवन जैन अजमेरा ने दुपट्टा व तिलक लगाकर अभिनंदन किया और जीत की शुभकामनाएं दीं। विजय जुलूस के दौरान मेयर अरविंद राणा ने शहर स्थित जैन मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दिगंबर जैन पंचायत के पूर्व संयुक्त महामंत्री सुबोध जैन सेठी, राजीव जैन छाबड़ा ,प्रदीप पाटोदी, ज्ञान चंद बडजात्या, दिलीप सेठी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मेयर को बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।समाजजनों ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित मेयर के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.