गोड्डा, मार्च 2 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा और महागामा नगर पंचायत में नव निर्वाचित वार्ड पार्षद अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 2 मार्च को उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की सूचना जारी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महागामा नगर पंचायत में 10 मार्च को तथा गोड्डा नगर परिषद में 11 मार्च को उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष निर्वाचन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। शपथ के बाद विधिवत रूप से पदभार सौंपा जाएगा। इसके बाद पहली बोर्ड बैठक की तिथि तय कर शहर के विकास को लेकर प्राथमिकताएं निर्धारित की जाएंगी। उपाध्यक्ष पद के लिए केवल निर्वाचित वार्ड पार्षद ही दावेदारी कर सकते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.