सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।नप के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने अनौपचारिक रुप से नप कार्यालय में पहुंच कर नप के अधिकारियों एवं कर्मियों से मुलाकात की। नप अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू एवं कई वार्ड पार्षद कार्यालय पहुंचे थे। इधर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यालय पहुंचने पर पारंपारिक तरीके से सभी का स्वागत किया गया। इसके बाद प्रशासक अरविंद तिर्की ने बुके देकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। मौके पर अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा ने भी सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि वे अनौपचारिक रुप से कार्यालय आए है। उन्होंने कहा कि नप के सभी कर्मी पूरी तत्परता के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करें ताकि शहर के लोगों का काम आसानी से हो सके। इधर प्रशासक अरविदं तिर्की ने कहा कि बुधवार को सभी जनप्रतिनिधि अचानक अनौपचारिक रुप से क...