आगरा, अप्रैल 6 -- ब्लाक क्षेत्र के गांव कादरगंज में लगभग एक पखवाड़े पूर्व बनी सीसी सड़क के सोल्डर नहीं बनाए जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बता दें कि 15 दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग ने मैनपुरी-बदायूं हाईवे से कादरगंज बाजार तक आरसीसी सड़क बनाई गई थी। सड़क के दोनों सोल्डर खाली छोड़ दिए जाने की वजह से वाहन चालक आवागमन में दिक्कतें महसूस कर रहे हैं। दो वाहनों का आमने-सामने निकलना कठिन हो जाता है। सपा के वरिष्ठ नेता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि सड़क निर्माण के 15 दिन बीत जाने के बाद भी यह कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जो लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने सोल्डर का निर्माण इंटरलॉकिंग से कराने की मांग की है। जिससे यह सड़क वास्तव में सुरक्षित और सुगम बन सके। गांव के निवासी बालकराम राठौड़ ने बताया कि सोल्डर नहीं बनाए जाने की वजह से ...