बिजनौर, मार्च 27 -- नांगल सोती। उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हवन यज्ञ कर प्रतिमा स्थापित की गई। मिल प्रांगण में निर्मित इस भव्य मंदिर को उत्कृष्ट कलाकृति से सुसज्जित किया गया।आयोजन में मिल प्रबंध निर्देशक राजकुमार अदलखा और उनकी पत्नी नीलम, संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह, ज्योत्सना, नम्रता पांडे, जेपी त्रिपाठी सहित अनेक अधिकारी गण और कर्मचारी मौजूद रहे। जिसमें आयोजित हवन पूजन गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने पत्नी नीलम पुंडीर के साथ संपन्न कराया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिये हवन यज्ञ के साथ सुंदर पाठ और भजन कीर्तन आयोजित किए गए। जिसके साथ ही मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा, हनुमान, श्री गणेश और शिव लिंग की स्थापना कराई गई और भगवान के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.