किशनगंज, मार्च 31 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत बड़ा पकामलना गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम का सोमवार से रामायण पाठ के साथ शुभारंभ किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए अनुष्ठान के आयोजक धनपत कुमार सिंह ने बताया की बजरंगबली मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। मंदिर में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा के लिए मंदिर का पट खोला जाएगा। सोमवार प्रात: सवा नो बजे रामायण पाठ से अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। जो लगातार 24 घंटे तक चलेगा। पुरोहित घनश्याम झा सहित अन्य तीन विद्वान पंडितो द्वारा लगातार रामायण पाठ संपन्न होने के पश्चात मंगलवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात मंदिर परिसर तथा नव निर्मित बजरंगबली...