रांची, मई 28 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कैंम्बो गांव में गुरुवार को रांची काथलिक महाधर्मप्रांत अंतर्गत नव निर्मित 'मेढ़ो खापू येसुस ही' (येसु भला गड़ेरिया) गिरजाघर का उद्घाटन और आशीष समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने गिरजाघर का उद्घाटन किया तथा पवित्र जल और तेल से गिरजाघर को आशीषित किया। उनके नेतृत्व में समारोही मिस्सा बलिदान भी संपन्न हुआ। महाधर्माध्यक्ष के आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। अपने धर्मोपदेश में उन्होंने कहा कि गिरजाघर विश्वास का प्रतीक है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण विश्वास है, जो कलीसिया की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से अपने विश्वास को मजबूत रखने और अच्छे कार्यों के माध्यम से प्रभु का...