गोपालगंज, मार्च 26 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के विशंभरपुर गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अंतिम दिन बुधवार की देर शाम नव-निर्मित भव्य काली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। इस अवसर पर सदर विधायक सुभाष सिंह ने मंदिर पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन किया और गर्भगृह में स्थापित माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। शंखनाद, घंटों की ध्वनि और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मौके पर ओम प्रकाश राय सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...