उरई, मार्च 24 -- उरई। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दयानंद वैदिक कॉलेज उरई में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की नामी गिरामी कंपनियों ने 1682 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। रोजगार के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। रोजगार मेले में देश एवं प्रदेश की लगभग 25-30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनके माध्यम से कुल 1682 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इनमें से 1127 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट कि...