चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के चरवाहा विद्यालय परिसर में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (जेपीएसएस) के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में नवनियुक्त सहायक आचार्यों के साथ शिष्टाचार भेंट के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय सत्र से हुआ। जिसमें सभी नवचयनित शिक्षकों ने अपना परिचय दिया। बैठक के दौरान संघ सचिव गोपाल तांती ने विभिन्न विद्यालयों से आए नवनियुक्त सहायक आचार्यों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष मदन कुमार ने जेपीएसएस के महत्व, झारोटेफ जैसे संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं संघ की कोषाध्यक्ष आनंदिनी महतो, जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी एलिश कुजूर ने भी संबोधित किया। शिक्षकों के हितों से जुड़े विषय पर विचार रखे। कार्यक्रम के स...