रांची, दिसम्बर 17 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी स्थित सीएम उत्कृष्ट कन्या विद्यालय के सभागार में बुधवार को नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन एवं विभागीय दिशा-निर्देशों से अवगत कराना था। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीडीसी आलोक कुमार ने कहा कि सभी शिक्षक सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ पालन करें और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान दें। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव का लाभ विद्यालयों में बच्चों तक पहुंचाएं। कार्यशाला में प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ओझा, अशोक नवीन, अनिता खाखा, वीणा आदिदेव, विष्णु नंद तिवारी सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.