देहरादून, जुलाई 7 -- विकासनगर। उत्तराखण्ड जूनियर हाईस्कूल/माध्यमिक शिक्षणेतर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष बीडी सेमवाल एवं प्रांतीय महामंत्री पुष्कर राज बहुगुणा के नेतृत्व में प्रांतीय शिष्टमंडल ने शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा, देहरादून में नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक को शिक्षणेतर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पदोन्नति, एसीपी, अर्जित अवकाश के नगदीकरण तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ग्रेड पे सहित अन्य मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, जिलाध्यक्ष प्रदीप उनियाल एवं जिला मंत्री आ...