नव नालंदा सेवा भारती ब्रह्मकुंड के पास लगाएगी स्वास्थ्य शिविर
बिहारशरीफ, मई 15 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजगीर मलमास मेला में नव नालंदा सेवा भारती की तरफ से ब्रह्मकुंड के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर राजगीर में बैठक हुई। दक्षिण बिहार प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख इन्द्रनारायण ने कहा कि मलमास मेला में यहां रोजाना लाखों भक्त आते हैं। गर्मी व भीड़ के कारण लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। ऐसे लोगों की निशुल्क सेवा व इलाज करने के लिए मेला अवधि में शिविर लगाया जाएगा। दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक दो डॉक्टर व दो सहायकों को लगाया जाएगा। इसके अलावा शिविर में एक चिकित्सक व एक सहयोगी रहेंगे। यह भी पढ़ें- राजगीर मलमास मेले में इसबार टूटेगा 2.19 करोड़ का रिकॉर्ड उन्होंने सभी प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारीपूर्वक इसमें सहयोग करने की अपील की है। बैठक में अध्यक्ष डॉ. अशोक, राहुल दत्ता, अमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.