बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- उत्सव-संगोष्ठी आयोजित कर वैचारिक विरासत का किया पुनर्मूल्यांकन फोटो : नालंदा 01 : नव नालंदा महाविहार में सोमवार को नामवर जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल कुलपति व अतिथि। ​नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार के आचार्य नागार्जुन संकाय भवन के सप्तपर्णी सभागार में प्रख्यात आलोचक आचार्य नामवर सिंह के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का उद्घाटन इस अवसर पर 'साहित्य, विचार, इतिहास और आलोचना के अंतर्संबंध' विषयक उत्सव-संगोष्ठी आयोजित कर उनकी वैचारिक विरासत का पुनर्मूल्यांकन किया गया। ​समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, पालि मंगल पाठ और संस्कृत स्वस्ति वाचन से हुआ। संकायाध्यक्ष प्रो. रवींद्र नाथ श्रीवास्तव 'परिचय दास' ने कहा नामवर सिंह ने साहित्य को किसी एक विचारधारा में बांधने के बजाय उसे प्रश्नों और बहसों...