बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- ​नालंदा,निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार में स्वच्छता पखवारा के तहत स्वच्छता ही सेवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने की। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और स्वच्छता, नागरिक कर्तव्य तथा व्यवहारिक परिवर्तन पर अपने विचार व्यक्त किए। ​निर्णायक मंडल में प्रो. श्रीकांत सिंह, डॉ. लल्लन कुमार झा, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा एवं डॉ. प्रदीप कुमार दास शामिल रहे। मंच संचालन डॉ. आलोक मिश्र ने किया। यह भी पढ़ें- नव नालंदा महाविहार में चला विशेष स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...