बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- नालंदा। नव नालंदा महाविहार में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत मंगलवार को ह्वेनसांग स्मृति भवन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चला। संस्कृति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने स्वयं झाड़ू थामकर सफाई की और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का अभिन्न अंग होनी चाहिए। विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर परिसर की सफाई की। आयोजन का समन्वय और पर्यवेक्षण नोडल अधिकारी डॉ. भीष्म कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...