आगरा, मार्च 18 -- नौ दुर्गा और ईद को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं और नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि आपके अखबार हिन्दुस्तान के बोले आगरा अभियान में ईद और नौ दुर्गा पर सफाई के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि शहर के मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही इन स्थलों तक जाने वाले मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि आने-जाने में किसी को परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि सीवर लाइनों की समय से सफाई सुनिश्चित की जाएगी और जहां कहीं भी जलभराव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.