गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य और मानसिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के मार्गदर्शन में नव चेतना शिविर छात्र-छात्राओं और आम लोगों के लिए गांव और स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत बेंगाबाद प्रखंड के झलकडीहा और डाकबंगला में नवचेतना शिविर शुक्रवार को भी जारी रहा। जिसमें लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत के सहयोग से पंचायत कार्यालय के सामने स्थित स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को श्वास के महत्व और उसके शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य से गहरे संबंध के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को सरल लेकिन प्रभावशाली प्राणाय...