मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिलाओं के लिए रोजगार, सम्मान और डीबीटी अंतरण कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तर पर जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में चल रहे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के तहत बाल सेवा योजना के लाभार्थी रिंकी चौहान, सिमरा शेख, खुशी सिंह, ब्यूटी यादव को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा नव चयनित मुख्य सेविका ...