बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली। क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय क्यारा में नव चयनित एआरपी (हिन्दी) प्रमोद कुमार का चयन होने पर बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला में स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू. मा.) शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा एवं शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रमोद कुमार ने जिस प्रकार लगभग 10 वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापक रहते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय क्यारा को टीम के साथ मिलकर जिस प्रकार गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय ऊंचाइयां प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...