नव चयनित आशा कार्यकर्ताओं को दी योजनाओं की जानकारी
गाज़ियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में नव चयनित 408 आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया है। प्रशिक्षण तीन स्थानों पर दिया जा रहा है। इसमें मास्टर ट्रेनर नई आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की सरकारी योजनाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और जनजागरूकता संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। सोमवार से सीएमओ सभागार, गुलधर और शास्त्रीनगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए। सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में एनसीडी विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों और ग्रामीण-शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका के बारे में बताया। प्रशिक्षण में आशाओं को गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशु स्वास्थ्य, संचारी और गैर संचारी रोगों की पहचान, परिवार नियोजन और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.