गोपालगंज, मार्च 12 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यालय में गुरुवार से नवचयनित आयुष चिकित्सकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण में चिकित्सकों को आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने तथा विभिन्न बीमारियों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सकों को जन्मजात बीमारियों जैसे न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, डाउन सिंड्रोम, तालु का कटाव, विकृत पैर संरचना, जन्मजात मोतियाबिंद व बहरापन सहित अन्य रोगों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा गंभीर एनीमिया, विटामिन ए व डी की कमी, कुपोषण, गोइटर, गंभीर नाटापन, त्वचा संबंधी रोग, ओटेटीस मीडिया, रूमेटिक हार्ट डिजीज, दांतों की समस्या, चेतन विकार, बचपन में कुष्ठ व टीबी, न्यूरो-म...