कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नव गठित पैक्स समितियों का पैक्स उन्नयन योजना के अन्तर्गत प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया। इसके जरिये ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को खाद बीज की उपलब्धता के साथ ही उनकी फसल की खरीद के लिये केन्द्र भी बन सकेंगें। डीएम कपिल सिंह ने डीसीडीसी के गठन एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की । संयोजक सदस्य सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बी-पैक्स उन्नयन योजना से समिति को अवगत कराते हुये इसके अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रखा। सीडीओ विधान जायसवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...