जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। ह्यूम पाइप दुर्गा पूजा मैदान में भव्य कलश यात्रा के साथ नव कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने ह्यूम पाइप दुर्गा पूजा मैदान से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक दिव्य यात्रा निकाली। इसमें हजारों महिला और पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं को प्रवचन में आध्यात्मिक अनुभूति हुई।। महायज्ञ को सफल बनाने में लक्ष्मण भगत, ओम प्रकाश पांडेय, रमेश विश्वकर्मा, पिंटू मिश्रा व धीरज मिश्रा समेत बस्तीवासियों ने योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...