लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के तहत विराजखंड स्थित नक्षत्र होटल में नव अंशिका सर्वश्री सम्मान समारोह हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली आठ महिलाओं को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया। अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में महिलाओं को कानूनी अधिकार और सामाजिक सुरक्षा मिल रही है। आवश्यकता है कि महिलाएं भी समाज और राष्ट्र उत्थान की दिशा में समर्पित हो। साथ ही उन्होंने मन में दिव्यता और स्वभाव में स्वच्छता की आदत को विकसित करने का संदेश भी दिया।फाउंडेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने मुख्य अतिथि अपर्णा यादव को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट...