पटना, मार्च 14 -- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के स्तर से किशोरी बालिकाओं के समग्र सशक्तीकरण के लिए विशेष पायलट कार्यक्रम "नव्या प्रोजेक्ट" की शुरुआत की गई है। प्रोजेक्ट से बिहार में किशोरियों का कौशल विकास होगा। बिहार में यह कार्यक्रम गयाजी में पांच जगहों बोधगया, गुरारू, मानपुर, शेरघाटी, डुमरिया में संचालित है। योजना के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, यह पहल प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से चल रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य 14 से 18 वर्ष की किशोरियों को व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी कौशल में प्रशिक्षित करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसरों से जुड़ें। पहले चरण में योजना देश के 19 राज्यों के 27 जिलों से शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.