प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को हिंदुस्तानी एकेडेमी में जीएसटी ट्रिब्यूनल अपील फाइलिंग और आने वाली समस्याएं विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली, अपील फाइलिंग की प्रक्रिया, तकनीकी चुनौतियों और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही कर एवं विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच युवा प्रोफेशनल्स को 'इमर्जिंग लीगल माइंड्स 2026' सम्मान से सम्मानित किया गया。

सेमिनार का विवरण सेमिनार में मुख्य वक्ता सुरेश अग्रवाल ने जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करने की प्रक्रिया, पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं और प्रभावी कानूनी ड्राफ्टिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। मुख्य अतिथि चीफ स्टैंडिंग काउंसिल मनोज ...