दरभंगा, अप्रैल 1 -- केवटी। प्रखंड के पचाढ़ी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के नीलगिरि जूनियर हाउस (छात्रावास) में गत सोमवार की रात बेड में अचानक आग लगने से उस पर सो रहा छात्र जख्मी हो गया। आग में बेड सहित कंबल का कुछ भाग जल गया। जख्मी छात्र प्रत्यूष राज यहां आठवीं में पढ़ता है। छात्र घनश्यामपुर का रहने वाला है। वे गांव के ही एक मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं और डेरा लेकर बेनीपुर में रहते हैं। इस घटना में छात्र के बाएं हाथ की उंगली तथा सिर के पिछले भाग में झुलसने का निशान पाया गया। जख्मी छात्र का इलाज स्थानीय सीएचसी में किया गया। बताया गया है कि बेड में आग लगने का पता छात्र को तब चला जब उसके बाएं हाथ की उंगली में जलने का अहसास हुआ। इसके बाद उसने उसी छात्रावास में दूसरे बेड पर सो रहे अपने भाई आयुष को जगाया। दोनों भाई आठवीं कक्षा के ही छात्...