काशीपुर, अक्टूबर 2 -- बाजपुर। शुक्रवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश भर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर उत्कृष्ट संस्थान बनाया जाएगा। केंद्र सरकार जनजातीय समाज के समग्र उत्थान और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रति वर्ष दो लाख करोड़ रुपये का बजट खर्च कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...