नवोदय विद्यालय हंसडीहा में नामांकन में हो रही बाधा पर राजद नेता ने जताई चिंता
दुमका, अप्रैल 28 -- मका। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने दुमका जिला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, हंसडीहा में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन में हो रही बाधा पर गहरी चिंता व्यक्त की है तथा शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों का चयन होने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन द्वारा नामांकन लेने से इनकार किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण यूडीआईएसई पोर्टल में हुई त्रुटियां बताई जा रही हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विभागीय लापरवाही के कारण हुई छोटी-छोटी गलतियों-जैसे किसी छात्र के नाम में एक अक्षर की त्रुटि, किसी के पिता के नाम में गलती या जन्मतिथि में अंतर-का खामियाजा मेधावी विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। डॉ यादव ने बताया कि कई अभिभावकों ने जानकारी दी है कि कुछ मामलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.