बगहा, फरवरी 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय आल नवोदय विद्यालय समिति स्टॉफ एसोसिएशन (अनवस्सा) का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त से मिला। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के विज्ञान शिक्षक सह ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टॉफ एसोसिएशन (अनवस्सा) के बिहार प्रदेश उप महासचिव विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आज शिक्षकों एवं कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा है।उनके साथ जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण कें इतिहास शिक्षक सह अनवस्सा के राष्ट्रीय महा सचिव, डॉ सुबोध कुमार यादव, अध्यक्ष कोवि मजुला समेत पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एसोसिएशन अनवस्सा के नोएडा में उच्च अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त महोदय के साथ-साथ संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), संयुक्त आयुक...