रांची, जनवरी 13 -- रांची। पीएम श्री रांची में दो दिनी राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, शरद द्विवेदी, सुमन कुमार, रोहित कुमारने किया। विद्यालय प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी गण्य-मान्य अतिथियों का अभिवादन किए एवं प्रतिभागियों का कार्यक्रम में भागीदारी के लिए हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में प्रथम दिन के प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति के तीन संभाग पटना, शिलांग एवं भोपाल के विद्यार्थियों में से जवाहर नवोदय विद्यालय पुरुलिया, पश्चिम बंगाल एवं जवाहर नवोदय विद्यालय उखरुल मणिपुर के विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.