रांची, सितम्बर 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा में शनिवार को क्षेत्रीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विज्ञान, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ आरके चौधरी, सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति और उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। जेके महापात्र, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय दुर्गापुर द्वारा क्षेत्रीय विज्ञान कांग्रेस की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। डॉ आनंद प्रसाद सिन्हा एवं अभाष नाथ ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर सीखने, प्रयोग करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। नवल किशोर, महाप्रबंधक, एनबीसीसी ने विज्ञान एवं तकनीकी श...