नवोदय विद्यालय में 11वीं में नामांकन 25 तक
रांची, जून 15 -- खूंटी, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान संकाय) की रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य छात्र-छात्राएं 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य आर.के. सिंह ने बताया कि केवल खूंटी जिले के निवासी वे छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने सत्र 2025-26 में जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र विद्यालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से भी आवेदन संबंधी जानकारी और प्रपत्र उपलब्ध हैं। नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी। प्राचार्य ने पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.