मुंगेर, जून 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की रिक्त सीटों पर पार्श्व प्रवेश के लिए योग्य एवं पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन लिए जाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि सूचना के अनुसार ऐसे छात्र-छात्राएं, जिनकी जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच है तथा जिन्होंने सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं प्रथम श्रेणी 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण की है, वे नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार ने इच्छुक अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में 11वीं में नामांकन 25 तक उन्होंने बताया कि नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी के लि...