दरभंगा, फरवरी 12 -- केवटी। पचाढ़ी (दरभंगा) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान प्रत्येक सदन के सदन अध्यक्ष एवं सदन उपाध्यक्ष स्वयं उपस्थित होकर सदनों के छात्रों के साथ-सफाई कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हुए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय परिसर से जंगली पौधों, खड़-पतवार को हटाने, कचरा एवं पॉलिथीन को एकत्र कर डस्टबिन में डालने का काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...