घाटशिला, मार्च 2 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बालिकुड़िया में स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम में विज्ञान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठतम शिक्षक मुकेश कुमार, सुजाता महंता, हरी महतो एवं अन्य शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रातः कालीन सभा में विज्ञान विषय पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक समझ का परिचय दिया। कक्षा 6 ठवीं की छात्रा रिझीमा कुमारी एवं कक्षा 9वीं के छात्र पलाश गुप्ता ने विज्ञान के महत्व पर प्रभाव...