मिर्जापुर, जुलाई 27 -- मिर्जापुर। जनपद के पटेहरा कला स्थित आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन 31 जुलाई तक निःशुल्क कर सकते हैं। जेएनवी के प्राचार्य डा.एसपी त्रिपाठी ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत बच्चों से 31 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...