पूर्णिया, मार्च 19 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय जगदल के प्रांगण में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र युवराज कुमार कर्माकर को सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में छात्र को पुरस्कृत कर उसकी उपलब्धि की सराहना की गई। स्थानीय निवासी विजय कुमार कर्माकर एवं पूनम देवी के पुत्र युवराज कुमार कर्माकर का कक्षा 6 में चयन हुआ है। उन्होंने जिला स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया और 97.5 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं की भी नियमित तैयारी कराई जाती है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अर...