गढ़वा, जून 15 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय की छात्रा अनन्या कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनन्या भवनाथपुर बाजार निवासी अजीत कुमार गुप्ता और माया देवी की पुत्री हैं। उनका नामांकन नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में होगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनन्या की सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के नियमित मार्गदर्शन का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...