मुंगेर, अप्रैल 1 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। मंगलवार को सर्वोदय विकास विद्यालय फुलकिया कल्याणपुर के प्रांगण में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में चयनित छात्रों का मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सर्वोदय विकास शिक्षा व कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट फुलकिया कल्याणपुर के अध्यक्ष मदन मोहन चौधरी, मुख्य अतिथि राम बहादुर चौधरी, विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश चंद्र दुबे, जिला परिषद दुर्गेश सिंह, सेवानिवृत बैंक प्रबंधक अरविंद चौधरी, विपिन सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय विकास विद्यालय फुलकिया के प्रिंसिपल नवल किशोर चौधरी ने की। संचालन आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया व जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह ने किया। अतिथियों...