बरेली, अप्रैल 11 -- फोटो- अजय प्रताप 125- नवोदय विद्यालय की नई बिल्डिंग में बंद कर दी गायें बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । चौबारी नवोदय विद्यालय में कुछ लोगों ने गायों को बंद करके बाहर से ताला डाल दिया। दो दिन से गायें भूखी-प्यासी बंद थीं। गौ एवं पशु प्रेमियों को सूचना मिली तो वहां पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये। रात में गायों को ताला तोड़कर बाहर निकाला गया।पीपुल्स फॉर एनीमल्स के रेक्यू प्रभारी धीरज पाठक ने बताया, रात करीब आठ बजे किसी ने सूचना दी, चौबारी नवोदय विद्यालय की नई बिल्डिंग में 20-25 गायें बंद हैं। बाहर से ताला लगा हुआ है। संभवता किसी ने फसलों की बर्वादी को देखते हुए गायों को बिल्डिंग में बंद करके ताला डाल दिया है। दो दिन से गायें इसके अंदर ही हैं। सूचना पर धीरज समेत कई पशु प्रेमी पहुंच गये। स्कूल के प्रधानाचार्य से बात की गई। पुलिस फो...