बांका, अप्रैल 24 -- बौसी, निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय शक्तिनगर में तीन दिवसीय क्राफ्ट प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, हस्तशिल्प सेवा केन्द्र पटना के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अमित कुमार मिश्रा, कारपेट प्रशिक्षण पदाधिकारी, हस्तशिल्प सेवा केन्द्र प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, कला शिक्षक, नवोदय विद्यालय, अनीता कुमारी, संगीत शिक्षिका एवं सुनील कुमार मिश्रा, सचिव, ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उदेश्य छात्र - छात्राओं को हस्तशिल्प कला के प्रति जागरूक करना एवं कौशल विकास करना है! कार्यक्रम में हस्तशिल्प कला से जुड़े मास्टर कारीगर के द्वारा, पेंटिंग, मेटल क्राफ्ट चाँदी मछली नारियल छिलका क्राफ्ट, डोकरा क्राफ्ट निर्म...