शामली, सितम्बर 28 -- जवाहर नवोदय विद्यालय शामली में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौ और 11 में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 में रिक्त पदों के सापेक्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी और उनके अभिभावक निर्धारित तिथि तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित आवेदन लिंक तथा कक्षा 11 के लिए कक्षा 11 प्रवेश संबंधी लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित जानक...