नवोदय विद्यालय प्रबंधन 10 छात्रों को स्कूल से निकाला
धनबाद, जुलाई 17 -- बिना अनुमति लिए चुपके से कई किलोमीटर दूर जाकर तालाब में नहाने के मामले में जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागड़िया निरसा के 10 छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को कार्रवाई की सूचना दे दी है। संस्थान के अन्य छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) निर्गत कर दिया है। बताते चलें कि 26 जुलाई को नवोदय विद्यालय बेनागड़िया के कई छात्र स्कूल से कई किलोमीटर दूर पहाड़पुर के निकट तालाब में नहाने गए थे। ये छात्र बिना किसी अनुमति के चुपके से चले गए थे। तालाब में डूबने से कक्षा नौ के एक छात्र की मौत हो गई। उस समय यह सवाल उठाया गया कि आखिरकार ये बच्चे स्कूल कैंपस से कैसे निकले और इतनी दूर तालाब में नहाने कैसे गए, स्कूल प्रबंधन को कटघरे में खड़ा किया गया।
कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.