एटा, जुलाई 6 -- एटा, आगजनी की घटनाओं और हाल ही में हुए लखनऊ अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। रविवार को सीएफओ प्रशांत कुमार राणा ने जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्रों व विद्यालय स्टाफ को आग से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सीएफओ ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले रसोईघर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गैस सिलेंडर, चूल्हों, अग्निशमन यंत्रों सहित सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जांच की और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रसोई में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसके बाद सीएफओ ने विद्यालय के छात्रों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से काम लेने की सलाह...