जहानाबाद, मार्च 14 -- सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ अबतक डाले गए हैं पत्थर -कालीकरण नहीं होने के कारण सड़क पर उड़ रहे धूल मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के मकपा के निकट स्थित नवोदय विद्यालय तक जाने वाली सड़क की स्थिति अभी भी खराब है। बराबर रोड से विद्यालय तक करीब दो किलोमीटर सड़क तक पक्की कारण के लिए अक्टूबर महीने से काम शुरू हुआ था। लेकिन बोल्डर बिछाकर काम छोड़ दिया गया है। विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि तीन महीने से बोल्डर पड़ा हुआ है। इससे काफी परेशानी हो रही है। बोल्डर बिछाए रहने के कारण इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कोई भी गाड़ी काफी धीमी गति से चलती है। मुख्य सड़क से विद्यालय में कोई भी सामग्री लाने में परेशानी हो रही है। कई बार टायर पंचर हो जाने से परेशानी अधिक हो जाती है। यह विद्यालय पूरी तरह आवासीय विद्यालय है बच्चों से मिलने क...