मोतिहारी, अगस्त 4 -- पीपराकोठी, एसं। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन के लिये आयोजित चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 7 अगस्त 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नवोदय विद्यालय प्राचार्य अनुग्रह प्रसाद ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंतिम तिथि का विस्तार किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे, वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- नवोदय में कक्षा 6 के लिए अब 7 अगस्त तक करें आवेदन इच्छुक छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प...