चतरा, मार्च 7 -- चतरा प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र लोखंडे के नेतृत्व में आसपास के गांवों के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना था।इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र लोखंडे ने प्राथमिक विद्यालय पावो और मध्य विद्यालय चैनपुर का दौरा कर कुल 159 विद्यार्थियों के बीच नोटबुक, पेन, पेंसिल, रबर और शार्पनर जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की। प्राथमिक विद्यालय पावो में 53 विद्यार्थियों को...