शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक डॉ. अनिरुद्ध कुमार शर्मा की पुत्री प्रतिभा शर्मा का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पीजीटी जीव विज्ञान परीक्षा में चयन हुआ है। इसका परिणाम सात जुलाई को घोषित किया गया। प्रतिभा शर्मा मूल रूप से सुल्तानपुर जिले की निवासी हैं। उन्होंने अपनी सफलता से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर पद के लिए कई बार साक्षात्कार दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न आयोगों द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर की लिखित परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। प्रतिभा शर्मा की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन...